बक्सर: बिहार दिवस के मौके पर मतदाता जागरूकता को निकाला कैंडिल मार्च
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 सामाजिक न्याय व मानवाधिकार संस्था के द्वारा बिहार दिवस के मौके पर कैंडल मार्च निकालकर बिहार की विभूतियों को नमन किया गया, साथ ही साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया गया. यह कार्यक्रम नगर के नया बाजार स्थित सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम से शुरु हुआ जो कि नया बाजार के विभिन्न रास्तों से होता हुआ आश्रम के समीप आकर ही संपन्न हुआ.