बक्सर: महिला थाने के पास से पुलिस ने 23 लीटर विदेशी शराब की बरामद, तस्कर हुआ फरार
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 नगर थाने की पुलिस ने गोला बाजार इलाके में महिला थाने के सामने की गली से शराब की खेप बरामद की है. हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला है. बरामद शराब की कुल मात्रा 23 लीटर है. सभी अंग्रेजी शराब ही है. पुलिस फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया की शराब बंदी कानून का अनुपालन हर हाल में कराया जाएगा.