बक्सर: झोपड़ीनुमा दुकान में शराब बेच रहे कारोबारी को ग्राहक के वेश में पहुंची पुलिस ने दबोचा, बड़ी खेप बरामद
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने ग्राहक के वेश में छापेमारी कर शराब की बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा है. उसके पास से पुलिस ने 106.5 लीटर बीयर तथा 122.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पाठक ने बताया पकड़ा गया व्यक्ति स्थानीय निवासी 65 वर्षीय हृदया चौधरी है.