बक्सर: जन शिकायत निवारण सुनवाई के तहत एसपी ने आधा दर्जन से अधिक मामलों में की सुनवाई, थानाध्यक्षों को दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 जन शिकायत निवारण सुनवाई के तहत एसपी मनीष कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में आधा दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई की. इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित मामले भी पहुंचे थे. एसपी ने बताया कि शनिवार को थाना स्तर पर ही जनता दरबार का आयोजन कर इन मामलों की सुनवाई होती है. इसके अतिरिक्त अन्य मामलों में भी उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष व अधिकारियों को निर्देशित किया.