भादरा: मारपीट और अपहरण के मामले में न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज
कुंजी गांव के युवक से मारपीट, अपहरण कर झूठे शराब मामले में फंसाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर गोगामेड़ी पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। परिवादी ने मारपीट में पैर फ्रैक्चर होने और पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।