चौसा: बक्सर में विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा संरक्षण का संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
Chausa, Buxar | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, बक्सर के तत्वावधान में जिले भर में पर्यावरण और गंगा संरक्षण को लेकर विविध कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत गंगा घाटों से हुई। स्वच्छता कर्मियों, रुद्रा ग्रुप एवं माई भारत के सदस्यों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।