शाजापुर: ग्राम पनवाड़ी में 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' पर कार्यशाला का हुआ आयोजन, ग्रामीणों को दिलाई शपथ
शाजापुर। ग्राम पंचायत पनवाड़ी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को शाम 4: बजे अंकुर प्रगतिशील महिला केंद्र द्वारा तंबाकू निषेध पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और इस दिशा में कार्यरत लोगों को पुष्पहार से सम्मानित किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।