जमुई: प्लस टू एस एस गर्ल्स हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
Jamui, Jamui | Jan 11, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब स्थानीय प्लस टू एस एस गर्ल्स हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जागरूकता शिविर का विषय जुवेनाइल जस्टिस एक्ट था। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता सतीश प्रसाद तथा पारा विधिक सेवक स्मिता कुमारी के द्वारा किया गया।