जमुई: टाउन थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 11, 2025 टाउन थाने की पुलिस ने अलग अलग मामले में शुक्रवार की देर रात 11 बजे के करीब तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वही पूरे मामले की जानकारी शनिवार की दोपहर 1 बजे टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अलग अलग आपराधिक मामले में फरार चल रहे खड़गौर निवासी सोनू कुमार,दौलतपुर निवासी बाला यादव और नागेश्वर यादव जो वारंटी था तीनों को गिरफ्तार किया गया है।