साहिबगंज: मजदूर दिवस के मौके पर नगर परिषद के कर्मियों ने शहर में निकाली रैली, लगाए इंकलाब जिंदाबाद वंदे मातरम् के नारे
1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर नगर परिषद के कर्मियों ने शहर में रैली निकाली। जहां यह रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए नगर परिषद कार्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान सभी नगर परिषद के कर्मियों ने इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम् के नारे लगाए। वही मौके पर झारखंड लोकल बॉडीज एम्प्लॉयज फेडरेशन के वरीय नेता अनूप हरि ने सभी कर्मियों को संबोधित किया।