बोरियो: अल नीनो के प्रभाव को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई,जिसमें विशेषज्ञों ने बताया कि एल नीनो के कारण इस वर्ष 20 से 30% कम वर्षा होने की संभावना है,जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इसके लिए कई वैकल्पिक सुझाव भी दिए गए ।