फिरोजाबाद: योगी सरकार के आदेश की उड़ी धज्जियां, सार्वजनिक अवकाश पर भी खुला रहा किड्स वैली पब्लिक स्कूल!
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दशहरा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। शासन का साफ आदेश था कि इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। लेकिन फिरोजाबाद में इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं।
मामला कोटला रोड, बसंत कॉलोनी स्थित किड्स वैली पब्लिक स्कूल का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छुट्टी के दिन भी छोटे-छोटे बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर I-Card लटकाकर स्कूल से लौट रहे हैं। एक बच्चे के गले में लगा I-Card कैमरे में साफ कैद हुआ है।
अभिभावकों में भारी नाराजगी है। एक अभिभावक कैमरे पर कह रहा है कि वह नैनपुर से आया है, त्योहार के दिन भी स्कूल ने छुट्टी नहीं की। बच्चों को सुबह 7 बजे ही स्कूल बुला लिया गया।
ये सीधे-सीधे योगी सरकार के आदेश की अवहेलना है। साथ ही जिलाधिकारी फिरोजाबाद और बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद के आदेश की भी अवहेलना है। सरकार त्योहार पर बच्चों को राहत देना चाहती है, लेकिन स्कूल प्रबंधन बच्चों के बचपन और त्योहार की खुशियों से ही खिलवाड़ कर रहा है।
अब बड़ा सवाल ये है कि जब वीडियो में सबूत साफ है, तो क्या BSA फिरोजाबाद और DM फिरोजाबाद इस स्कूल पर कार्रवाई करेंगे? या ऐसे ही सरकारी आदेशों का मजाक बनता रहेगा?
आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अधिकारियों तक बात पहुंचे।
DDM News Firozabad
#Firozabad #KidsValleyPublicSchool #YogiAdityanath #UPGovernmentOrder #DMFirozabad #BSAFirozabad #FirozabadNews #ViralNews #DDMNews
Firozabad, Firozabad | Oct 20, 2026