भरत मिलाप पर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतापगढ़ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-
*➡️ भरत मिलाप पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री प्रेम प्रकाश सिंह के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई।*
➡️ पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा भरत मिलाप पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्कता बरती जा रही है।
Pratapgarh, Pratapgarh | Oct 22, 2026