पातेपुर: पातेपुर में डिजिटल जनगणना को लेकर कर्मियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण, 33 सवालों का देना होगा जवाब
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में डिजिटल जनगणना को लेकर कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पातेपुर BDO दीपक कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणक द्वारा लोगों से पूछे जाने वाले 33 सवालों के बारे में जानकारी दी गई। सोमवार की शाम 4 बजे BDO ने बताया कि जनगणना 2027 के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। यह डिजिटल माध्यम से होगा।