सोलन: शराब ठेके के सेल्समैन पर जानलेवा हमला, मालरोड स्थित ठेके पर विवाद के बाद बेलचे से सिर पर किए कई वार ।
कांगड़ा का रहने वाला सेल्समैन पंकज गंभीर घायल, इलाज के लिए पीजीआई रेफर ।
सोलन के मालरोड स्थित आनंद कॉम्प्लेक्स में शराब ठेके के सेल्समैन पर दो युवकों ने बेलचे से जानलेवा हमला कर दिया । घटना में कांगड़ा निवासी पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए । उनके सिर पर कई वार किए गए, जिसके बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया ।
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों की पहचान सिरमौर निवासी पंकज चिंटा (22) और अभिषेक (23) के रूप में हुई है । पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून के निशान वाला बेलचा बरामद कर लिया है । दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेजा गया है ।
#himachalpradesh #solan #sirmour #kangra