सिरसागंज: प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार सिरसागंज पहुंचे रामप्रताप सिंह चौहान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद गुरुवार को पहली बार सिरसागंज पहुंचे रामप्रताप सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। हाईवे स्थित गुंजन चौक पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, फूल-मालाएं पहनाकर और पटका ओढ़ाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। महामंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष जोश देखने को मिला।