हसपुरा: ब्लॉक परिसर के प्रांगण में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन की ओर से शिविर का आयोजन
हसपुरा ब्लॉक परिसर के प्रांगण में पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत बुधवार को घर - घर सोलर लगाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जेई प्रकाश कुमार ने बताया कि शिविर लगातार 17 अक्टूबर तक चलेगा।अब तक 25 आवेदन पीएम सूर्य योजना सोलर के लिए प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोगों का प्राप्त हुआ है।