11.60 ग्राम चिट्टे के मामले में आरोपी को 4 साल की कैद
रामपुर की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। वर्ष 2022 में भावानगर में पुलिस ने ऑल्टो कार के डैशबोर्ड से बरामद किया था 11.60 ग्राम चिट्टा। मामले में अदालत में 26 गवाहों के बयान दर्ज हुए। सुनवाई के दौरान दूसरे आरोपी की हो गई थी मौत।
Rampur, Shimla | Nov 13, 2026