शाहपुरा: अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के फूलडोल महोत्सव में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के भव्य फूलडोल महोत्सव में देश-विदेश से संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का सतत आगमन जारी है। प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, सत्संग, भजन संध्या और आध्यात्मिक प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। एसडीएम सुनील मीणा, DYSP ओमप्रकाश बिश्नोई, सीआई सुरेश चंद्र एवं नगर पालिका EO रिंकल गुप्ता ने भी मेला परिसर का दौरा कर निर्देश दिए।