मुरैना नगर: त्योहारों से पहले मुरैना शहर में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,9 दुकानों से घी-मावा समेत 19 सैंपल लिए।
आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुरैना शहर की मिठाई दुकानों पर जांच अभियान चलाया।नाला नंबर-2, मारकंडेश्वर बाजार और लुहार गली में टीमों ने घी,मावा,मिल्क केक,बर्फी,पनीर,गुलाब जामुन,घेवर की मलाई,लड्डू व छैना समेत खाद्य पदार्थों के 19 सैंपल लिए।कलेक्टर के निर्देश पर लिए नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।