पुखरायां कस्बे के पटेल चौक स्थित केंद्रीय कार्यालय में शनिवार की शाम करीब 6 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण किया। आसपास के गांव से पहुंचे लोगों ने जनता दरबार में अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायते संबंधित अधिकारियों को देते हुए उनके जल्द निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।