👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार द्वारा वर्तमान में पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में तैनात निरीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह को क्षेत्राधिकारी पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं एवं बधाई-
➡️ आज दिनांक 04.07.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार द्वारा वर्तमान में पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में तैनात निरीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह को क्षेत्राधिकारी पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में उनके कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
➡️ इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य, सफल सेवाकाल एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं तथा नवदायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 4, 2026