चकाई: झाझा बाजार में रोती-बिलखती बच्ची बरामद, परिजनों की तलाश जारी
Chakai, Jamui | Aug 14, 2026 झाझा बाजार में शुक्रवार को करीब दो बजे रोती-बिलखती एक छोटी बच्ची को झाझा पुलिस ने बरामद किया। बच्ची को पुलिसकर्मी सुरक्षित थाना लेकर पहुंचे और उससे पूछताछ करने का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची की उम्र काफी कम होने के कारण वह अपना नाम, पता या माता-पिता के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। झ