इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहारा कलां में महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Nov 27, 2026 इगलास। ग्राम सहारा कलां निवासी प्रवेश देवी का कहना है कि वह अपने बच्चों को पढाई के उपरांत स्कूल से लेकर घर जा रही थी, रास्ते में जयप्रकाश, महेश, बबिता व सागर मिले। ये लोग पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने मेरे साथ तथा बेटी सिखा के साथ मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर आते लोगों को देख आरोपी मौके से भाग गए।