गुन्नौर: कस्बा रजपुरा में इको कार और बाइक की टक्कर के बाद लात-घूंसों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रजपुरा के मुख्य चौराहे के समीप मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे इको कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। लेकिन कुछ देर बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान इको कार में सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच जमकर लात घूंसे चले। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।