हसनपुर: शादी से बचने के लिए रची अपहरण की कहानी, रहरा में परिवार से मांगी ₹5 लाख की फिरौती, प्रेमिका बना रही थी दबाव
रहरा क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका से शादी से बचने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची। हरिओम कुमार ने अपने परिवार से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। हरिओम के भाई अरविंद कुमार ने थाना रहरा में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना रहरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई शुरू की।