हसनपुर: हसनपुर में मोहर्रम पर पुरानी परंपरा के अनुसार ताजिया जुलूस निकाला गया
हसनपुर मोहर्रम पर पुरानी परंपरा के अनुसार ताजिया जुलूस स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से निकाला गया। इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मातम किया गया। रविवार को तीन बजे मोहल्ला काला शहीद स्थित इमाम बाड़े से ताजिया जुलूस पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ किया गया। जुलूस में ताजिया होने के साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मातम किया जा रहा था।