हसनपुर: हसनपुर गंगा चोली के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
ग्राम सोहरका निवासी तेज राम पुत्र गल्लड़ उम्र 45 वर्ष रविवार की देर रात अपनी बहन के यहां ग्राम बाईखेड़ा गए हुए थे, वह रात को करीब 10 बजे साइकिल से अपने घर को लौट रहे थे,जैसे ही उनकी साइकिल गंगा चोली करनखाल लिंक मार्ग पर लाल कुएं के निकट पहुंची तो हसनपुर दिशा से आ रही एक बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी।