हसनपुर: हसनपुर गजरौला रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, हालत गंभीर
आपको बता दे की हसनपुर गजरौला रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची निजी एंबुलेंस ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजरौला के मोहल्ला अतरपुरा निवासी चंद्रपाल अपनी बाइक लेकर हसनपुर किसी काम से गया था।