पलिया: विधायक रोमी साहनी ने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी से मिलकर संगठन व विकास के मुद्दों पर की सार्थक चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश द्विवेदी जी से लखीमपुर खीरी जिले की पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी ने मंगलवार को मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अवध क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई।