मुलताई: छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज श्रीमंत राजे मुधोजी महाराज भोसले का मुलताई नगर में हुआ आगमन, मां ताप्ती के किए दर्शन
Multai, Betul | Oct 15, 2024 मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में आज मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज श्रीमंत राजे मुधोजी महाराज भोसले का नगर आगमन हुआ। सबसे पहले वे प्राचीन मां ताप्ती मंदिर पहुंचे जहा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कुंडों के दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ताप्ती तट पर स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए।