चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू पुरुलिया बाइपास सड़क मार्ग स्थित गांगुडीह के समीप ट्रक व ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई।जिसमें ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।ट्रेलर का आगे की हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना बुधवार सुबह की है।घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंचे तथा घायल ट्रेलर चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।