रायडीह: तीन युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा का किया अपहरण, छेड़छाड़ के बाद चलती टेम्पो से कुदी
Raidih, Gumla | Sep 4, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी चलती टेंपो से कूद गई। छात्रा कर्मा पर्व मनाने अपने नानी के घर रायडीह थाना क्षेत्र के एक गांव गई थी। जहां से पैदल अपने घर जा रही थी तभी गांव का ही एक टेंपो चालक उसे आवाज देकर बुलाया और घर ले जाने की बात कह कर टेंपो में बैठा लिया। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा।