धोरैया: फत्तुचक पुल के पास से धोरैया पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 6 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त
Dhuraiya, Banka | Mar 31, 2024 धोरैया पुलिस ने फत्तुचक पुल के पास से बाइक सवार दो युवकों को 6 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाइक सवार युवक तबलपुर निवासी मोहम्मद फैयाज तथा लोदीपुर निवासी मोहम्मद सोनू कुमार हैं। धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों युवकों को बांका जेल भेज दिया गया है।