धोरैया: बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में धोरैया उच्च विद्यालय के छात्र निखिल राज ने जिले में लाया तीसरा स्थान
Dhuraiya, Banka | Mar 31, 2024 बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा में उच्च विद्यालय धोरैया के छात्र निखिल राज ने जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. मैट्रिक की परीक्षा में उसे 476 अंक प्राप्त हुए हैं .निखिल राज की मां नीतू कुमारी उच्च विद्यालय धोरैया में नियोजित शिक्षिका है, जबकि उसके पिता विक्की कुमार शेखपुरा जिले के चेवारा प्रखंड के उकसी गांव में किराना की दुकान चलाते हैं.