धोरैया: धोरैया व धनकुंड थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन , आए भूमि विवाद के पांच मामले
Dhuraiya, Banka | Mar 30, 2024 धोरैया व धनकुंड थाना परिसर में शनिवार को सीओ श्रीनिवास सिंह की मौजूदगी में भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया .जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि धोरैया थाना में आयोजित जनता दरबार में चार तथा धनकुंड थाना में एक मामले आए.