धोरैया: होली के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर अठपहरा गांव में ग्रामीणों की हुई बैठक, शांति बहाल कराने पर हुई चर्चा
Dhuraiya, Banka | Mar 30, 2024 धनकुंड थाना क्षेत्र के अठपहरा गांव में होली पर्व के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर गांव में शांति बहाल कराने हेतु रजौन सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई ।गांव स्थित चौपाल में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों से 16-16 व्यक्ति को मिलाकर एक कमेटी का गठन किया गया, जो शांति व्यवस्था बहाल करने का काम करेंगे।