धोरैया: बलमचक बालू घाट से एक बालू लदा ट्रैक्टर तथा एक डाला को धोरैया पुलिस ने किया जब्त, चालक हुआ गिरफ्तार
Dhuraiya, Banka | Mar 30, 2024 धोरैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलमचक गेरुआ नदी बालू घाट से एक बालू लदे ट्रैक्टर तथा एक डाला को जप्त कर लिया. वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक लौंगाय निवासी अमित कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चालक को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.