धोरैया: कुर्मा गांव में पूर्व मुखिया के आवास पर प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक,लोकसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा
Dhuraiya, Banka | Mar 29, 2024 प्रखंड के कुर्मा गांव स्थित पूर्व मुखिया सह राजद नेता त्रिभुवन प्रसाद के आवास पर प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आहुत की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन ने की. बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया.