धनौरा: हरिद्वार से कावड़ लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते शिव भक्त, गजरौला मंडी धनौरा रोड पर पुलिस ने वाहनों को किया बंद
भगवान शिव का अभिषेक गंगा जल से करने के लिए मंगलवार को कांवड़ियों का रैला उमड़ पड़ा। बिजनौर मार्ग पर दूर दूर तक कांवड़िए ही कांवड़िए दिखाई दे रहे थे। बम भोले के उद्घोषों संग शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे थे। उधर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स मुस्तैद रही भारी वाहनों का आवागमन प्रति. बंधित रखा गया।