धनौरा: मंडी धनौरा के एक गांव निवासी नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़, पुलिस को दी गई तहरीर
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कमेलपुर मार्ग स्थित एक वैवाहिक मंडल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने स्वजन के साथ गई थी। कार्यक्रम के दौरान नाबालिग मंडप में बने महिला शौचालय में शौच के लिए गई। आरोप है कि वहां पर गांव का ही युवक पहुंच गया व उसने नाबालिग को बुरी नीयत से दबोच लिया।