पलिया: पलिया में विधायक रोमी साहनी ने जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए बढ़ाए मदद के हाथ
पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा जारी रखने के लिए फीस और कोर्स सामग्री हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने ग्राम बसंतापुर की दो सगी बहनों आरुषि व बबली, लालपुर ढाका के अर्जुन गोस्वामी, मैलानी की निदा अंसारी और पुनर्भु ग्रंट की नंदनी गुप्ता को फीस व कोर्स के लिए वित्तीय मदद दी