जांजगीर: ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 32 लाख की ठगी, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल और बैंक दस्तावेज किए गए जब्त
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 32 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में जांजगीर-चांपा साइबर पुलिस ने पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने CBI, पुलिस और टेलीकॉम अधिकारी बनकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने का डर दिखाया और 24 घंटे से ज्यादा समय तक डिजिटल अरेस्ट का झांसा दिया।