जांजगीर: बीरगहनी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मृतक की पहचान नहीं हुई
जांजगीर-चांपा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बीरगहनी में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने लाल रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान