सम्भल में DM एवं SP द्वारा एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में स्थापित कुल 07 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संचालित है । इस दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बहजोई क्षेत्रांतर्गत कलेक्ट्रेट एवं पवांसा स्थित मतदान केंद्रों तथा कोतवाली सम्भल क्षेत्र के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही, मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित कराने तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।जनपद में एमएलसी निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। निर्वाचन की संवेदनशीलता एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती सेक्टर एवं जोन के अनुसार की गई है, जिससे मतदान केंद्रों एवं निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा अपने निर्धारित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस प्रबंधों की निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता के साथ करने तथा निर्वाचन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद सम्भल में प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों द्वारा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं का सतत पर्यवेक्षण किया जा रहा है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा सके।
Sambhal, Sambhal | Oct 23, 2026