पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर एक यात्री को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती; इंडिगो विमान से जाना था दिल्ली
मंगलवार को पटना से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे एक यात्री को एयरपोर्ट परिसर में ही हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल उसका इलाज पटना एयरपोर्ट पर ही करना शुरू किया और उसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। बीमार यात्री की पहचान पटना के ही रहने वाले रामबालक सिंह के रूप में की गई है।