पटना ग्रामीण: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा,केंद्र सरकार चाहती हीं नहीं है कि दलित और आदिवासी लोग सचिवालय में बैठे
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती हीं नहीं है कि दलित और आदिवासी लोग सचिवालय में बैठे बल्कि यह लोग चाहते हैं कि दलित और आदिवासी लोग शौचालय में बैठे। मौके पर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को आरक्षण विरोधी भी बताया है।