कुलपहाड़: मिशन शक्ति केंद्र पनवाड़ी की पहल से पारिवारिक विवाद सुलझा, काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता
काउंसलिंग के दौरान द्वितीय पक्ष (श्रीमती रजनी एवं भारती पासवान) द्वारा यह सहमति व्यक्त की गई कि भविष्य में वे आवेदिका के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, गाली-गलौज नहीं करेंगी।उक्त समझौते पर दोनों पक्षों की सहमति प्राप्त हुई, जिसके पश्चात आवेदिका संतुष्ट होकर अपने घर के लिए प्रस्थान कर गई।थाना पनवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की कि अब झगड़ा न हो।