गिधौर: गिद्धौर- जमुई बाईपास के कलाली पुल पर बड़ा हादसा टल गया, ट्रक ने रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ा
Gidhaur, Jamui | Apr 5, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर जमुई बायपास रोड स्थित कलाली पुल पर रविवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने 9 बजे बताया कि बालू से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। आशंका जताया जा रहा है की ट्रक तेज गति में था और चालक नियंत्रण खो बैठा।