चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मॉर्निंग क्लब के साथियों संग विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा के जरिए आमजन को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता का संदेश दिया।